दरभंगा: पतंजलि के सामान की आड़ में एक बड़े कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार
दरभंगा के भैरोल के पेट्रोल पंप के पास एक बड़े कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। मद्य निषेध विभाग को यह गुप्त सूचना मिली थी जहां मद्य निषेध विभाग ने घंटों निगरानी रखने के बाद इस ट्रक को बरामद किया । बता दे कि इस ट्रक से पतंजलि के सामान भी बरामद किए गए । वहीं इसका एक वीडियो शनिवार की सुबह 9:00 बजे से काफी वायरल हो रहा है।