बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में मामूली बात को लेकर बेटे ने मां के साथ की जमकर मारपीट, महिला हुई घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मंढीनाथ में कलयुगी बेटे ने मां के साथ जमकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। मारपीट में महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना की मारपीट करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।