बरेली: उझानी का रहने वाला व्यक्ति जहरखुरानी गैंग का हुआ शिकार, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
उझानी का रहने वाला व्यक्ति ने जिला अस्पताल में बताया कि वह आज बरेली ट्रेन द्वारा काम के सिलसिले में आ रहा था तभी रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ दे दिया जिसमें वह बेहोश हो गया उसके पास रखे कीमती कागजात और पैसे उन्होंने लूट लिए वहीं लोगों को ज्ञात हुआ तो जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।