परिहार: बाजार में गणपति-लक्ष्मी की मूर्तियां सजीं, दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़
दीपावली की आहट के साथ बाजार में आस्था और रौनक का संगम दिखने लगा है। जगह-जगह सजी दुकानों पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं। कोई घर के मंदिर के लिए प्रतिमा पसंद कर रहा है तो कोई पूजा की थाली के साथ मूर्तियों की खरीदारी में जुटा है। रंग-बिरंगी और आकर्षक प्रतिमाओं से सजा बाजार त्योहार की छटा बिखेर रहा है। दुकानदारों के यहां सुबह से शाम