लालगंज: महुलार गांव में बाइक सवार युवक नाले में गिरा, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत महुलार गांव में बुधवार शाम करीब 4:00 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक सहित नाले में गिर गया। यह दुर्घटना ददरी बरकछ मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान लालगंज के झिगहा गांव निवासी 37 वर्षीय श्याम बहादुर कोल के रूप में हुई। बाइक सवार ददरी बांध की तरफ गया था कि घर वापस लौटते समय या हादसा हो गया।