पंचकूला: अज्ञात चोरों ने HMT पिंजौर में घर का ताला तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
एचएमटी पिंजौर में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने के गहने, 60 हजार नगद चोरी किए हैं। पिंजौर पुलिस थाना में विजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है