पंचकूला: स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर मानकटबरा में कार्यरत महिला कर्मचारी के फोन को हैक कर लोगो से मांगे पैसे, 1930 पर शिकायत
पंचकूला जिला के गांव मानकटबरा में स्थित स्वास्थ्य विभाग के सब सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारी का फोन हैक कर हैक करने वालों ने फोन में सेव नंबरों पर मैसेज कर पैसे मांगे। आज जानकारी देते हुए शिवानी ने बताया कि उसका फोन अचानक से बंद हो गया था थोड़ी देर बाद फोन अपने आप ऑन हो गया लेकिन जब फोन हुआ तो उसे पता चला कि उसका सारा डाटा उड़ गया हैं।