पंचकूला: पंचकूला-कालका हाईवे पर फॉच्र्यूनर और ईऑन कार की , हादसे में दोनों गाडियों बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त
पंचकूला-कालका हाईवे पर फॉच्र्यूनर और ईऑन कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाडियों में सवार लोग बाल बाल बच गए। लेकिन दोनों गाडियों का काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कालका की तरफ से आ रही ईऑन कार में चलते हुए कुछ दिक्कत आने लगी। चालक हाइवे पर कार को साइड करने लगा तभी फॉच्र्यूनर गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।