पंचकूला: सेक्टर 2 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 2 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। हरियाणा के टीजीटी टीचर अभ्यर्थी राज्य के अन्य जिलों से लगातार 18 दिनों की यात्रा कर पंचकूला पहुंचे । टीजीटी टीचर्स अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द से जल्द उनका रिजल्ट घोषित किया जाए और उनको जॉइनिंग दी जाए।