पंचकूला: मोरनी क्षेत्र के लिए सरकार ने पिछले साढ़े 9 साल में कुछ नही किया, मोरनी में बोले विधायक प्रदीप चौधरी
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने रविवार को बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े 9 वर्ष में मोरनी क्षेत्र के लिए कोई विकास नहीं किया। आज लोग कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग पीने के पानी को लेकर मोहताज है और कई तो ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। बावजूद उसके पीने के पानी के मजबूत इंतजाम नहीं किए गए।