कोलेबिरा: भवन विभाग कार्यालय में अभियंता दिवस पर भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया की मनाई गई जयंती
अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को 12 बजे भवन विभाग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करते हुए भारत रत्न M विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई। जिले के अभियंताओं ने M विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। मौके पर उनकी जीवनी की जानकारी देते हुए, उनके बताए रास्तों पर चलकर इंजीनियरिंग कार्य को बुलंदी पर पहुंचने का संकल्प लिया गया।