कोलेबिरा: संत जेवियर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवाओं को आत्महत्या से बचने के लिए किया गया जागरूक
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सिमडेगा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 10 सितंबर को 11 बजे संत जेवियर कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम संबंध में कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर संतु बड़ाइक ने युवाओं को आत्महत्या से बचने के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि, आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। युवा मजबूत बने और परेशानी का मुकाबला करें जीत मिलेगी।