कोलेबिरा: सिमडेगा पुलिस की ओर से कोलेबिरा पंचायत भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिमडेगा पुलिस की ओर से शनिवार को कोलेबिरा पंचायत भवन में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।जहां पर आए हुए आवेदन के आधार पर ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना ,मौके पर उन्होंने कहा कि डीजीपी के निर्देश पर यह कार्यक्रम पूरे जिले भर में चलाया जाएगा।