कोलेबिरा: बनगांव के पास बाइक के धक्के से एक व्यक्ति हुआ घायल
बनगांव निवासी प्रमोद डुंगडुंग नामक व्यक्ति बुधवार की देर रात पैदल अपने घर की तरफ लौट रहा था। इसी क्रम में बनगांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक उसे धक्का मार कर फरार हो गई। घटना के बाद वह काफी देर वहीं घायल पड़ा रहा। काफी देर के बाद उधर से गुजर रहे उसके एक परिचित ने जब उसे घायल पड़ा देखा, तब उसे उठाकर 12 सितंबर की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।