कोलेबिरा: बरटोली के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
डेम्बु टोली निवासी रामेश्वर सिंह नामक व्यक्ति 11 सितंबर की अहले सुबह पैदल खेत की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में बरटोली के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।