भभुआ: कुलहडिया मोड़ के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 80 पीस देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Sep 22, 2024 कुलहडिया मोड़ के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 80 पीस देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी रामवेलास बिन्द के 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी अलका वर्मा ने बताया कि यूपी से आ रही एक सवारी बस से 80 पीस देसी शराब को बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।