मौदहा: हाईवे-34 पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, गाय भी जख्मी, मकरांव के पास हुआ हादसा
नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार देर शाम मकरांव गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक गाय भी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, भोला उर्फ सर्वेश (24) पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम त्रिवेणी, जनपद बांदा सुमेरपुर की ओर से आ रहा था। वहीं अवधेश (26) पुत्र राजन