चित्रकूट के मझगवां थाना अंतर्गत पिण्डरा गाँव से एक मासूम बच्चा नितिन अचानक गायब हो गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है,
घटना की गंभीरता को देखते हुए चित्रकूट एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे और मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से विस्तृत जानकारी जुटाने के साथ ही वन अमले को साथ लेकर घने जंगलों में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है,
सतना पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त निर्देशन में लापता बच्चे की तलाश के लिए एक बड़ा और सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है,
जमीनी खोज के साथ-साथ मौके पर साइबर सेल, डॉग स्क्वायड, SDRF की टीम और QRF बल को भी तैनात किया गया है
लापता मासूम नितिन का सुराग लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों एवं आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों का सहारा ले रही हैं।