अनूपपुर: “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के तहत कलेक्ट्रेट के सोन सभागार में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
जिले में “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के अंतर्गत सोन सभागार, कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और महिलाओं ने देखा। कार्यक्रम कलेक्टर हर्षल पंचोली और जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।