हज़ारीबाग: कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की हिरासत अवधि बढ़ी,हजारीबाग जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएमएलए कोर्ट में हुई पेशी
हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की पेशी सोमवार को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में हुई।कोर्ट ने इजहार की न्यायिक हिरासत अवधि 18 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इजहार अंसारी, इश्तियाक अंसारी के अलावा उनकी कंपनी के खिलाफ इडी आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अदालत ने इस पर संज्ञान ले लिया है।