कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने ग्राम बबीना से आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2025 कदौरा थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान बीती 27 मार्च को ग्राम बबीना से मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से रोज होने वाले आईपीएल मैच में हारजीत की बाजी लगाकर रूपए पैसे का सट्टा लगाने वाले हर्षित कुमार को गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी दी है।