कालपी: कदौरा में धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों को हटाने को लेकर लोगों ने SDM से की शिकायत, मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ
Kalpi, Jalaun | Apr 1, 2025 कदौरा में धार्मिक स्थलों के पास संचालित शराब की दुकान को हटाने के लिए लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी, वही शिकायत का संज्ञान लेकर मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एसडीएम सुशील कुमार और सीओ अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, पाया गया कि बड़ी माता मंदिर व बस्ती के बैष्णों माता मंदिर के पास देशी शराब की दुकान संचालित है।