कालपी: आटा थाना पुलिस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त गैंग लीडर सहित 4 जन पर की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2025 आटा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर अपराधों में संलिप्त गैंग लीडर सत्येंद्र राजपूत समेत 4 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है, गैंग लीडर सत्येंद्र राजपूत और इसके अन्य गैंग के सदस्यों के विरुद्ध अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट में अंकित अभियोगों में बढ़ोतरी कर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।