चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंगलवार को शहर में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। आंधी की रफ्तार तेज होने से कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए और पेड़ गिर गए। बिजली के तार भी टूटने से कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवाओं और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।