धौलपुर: किसान आंदोलन को लेकर मध्य प्रदेश बॉर्डर पर नाकाबंदी हर गाड़ी की हो रही है चेकिंग
धौलपुर किसान आंदोलन के चलते धौलपुर जिले में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के एक ओर मध्य प्रदेश तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है। ऐसे में मध्य प्रदेश से दिल्ली की ओर जाने वाले किसानों की निगरानी के लिए चंबल चेक पोस्ट पर 24 घंटे कड़ी नाकाबंदी की जा रही है।