धौलपुर: कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मचकुंड रोड पर गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस ने तेज गति से बाइक लेकर जा रहे युवक को पीछा कर पकड़ा लिया। जिससे पूछताछ की गई तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पर आरोपी युवक के खिलाफ मोबाइल छीनने जैसी कई शिकायतें आ चुकी हैं।