धौलपुर: पटेवरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुआ जानलेवा हमला, लाठी और सरियों से किया गया वार
बसई डांग थाना क्षेत्र के पटेवरी गांव में गुरुवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों की देखरेख में ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है।