धौलपुर: न्यू एरा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह DM ने कहा कि जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ में ना गवाएं
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि युवा वर्ग अक्सर तेज गति में वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जीवन को जोखिम में डालता है, जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। यातायात नियम हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान करते हैं इसलिए यातायात नियमों की पालना प्रत्येक चालक का नैतिक दायित्व है।