धौलपुर: अमित शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल:
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में किया अच्छा प्रदर्शन, लखनऊ में आयोजित हो रही प्रतियोगिता
धौलपुर। आरपीएफ अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश में 67वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 12 फरवरी से चल रहा है। जिसमें छः प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से टीमों ने भाग लिया है। जिसमें राजस्थान टीम ने भी भाग लिया है। प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ से धौलपुर पुलिस के कांस्टेबल अमित कुमार शर्मा भी शामिल रहे।