मुगलसराय: मुगलसराय के किड्स कॉर्नर स्कूल पर फिर विवाद, मान्यता को लेकर उठे सवाल
मुगलसराय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में किड्स कॉर्नर स्कूल की मान्यता पर सवाल उठने के बाद सोमवार दोपहर 01 बजे को अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। “मान्यता प्राप्त नहीं है” लिखे जाने से नाराज अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य पर चिंता जताई। अभिभावकों ने बताया की उन्हें रेलवे समेत अन्य स्कूलों में दाखिले के दौरान भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।