राशमि: बस से बिजली का खंभा टूटा, पाइपलाइन फटने से राशमी में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित
कस्बे में शनिवार को एक निजी बस से बिजली का खंभा टूट गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में खंभा बदलने के दौरान भूमिगत पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जलापूर्ति भी ठप हो गई।जानकारी के अनुसार, यह घटना पुराना बस स्टैंड के निकट पुर्बिया मोहल्ला मुख्य मार्ग पर हुई। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी बस के जंगले में झूलते बिजली के तार फंस गए। तार पीवीसी