धार: ज़िले में मानसून को देखते हुए खाद्य विभाग द्वारा 3 माह की खाद्य सामग्री का किया जा रहा वितरण
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचनालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आगामी मानसून सीजन को दृष्टिगत रखते हुए राशन सामग्री के परिवहन, भंडारण एवं वितरण में आने वाली समस्याओं के निराकरण एवं पात्र परिवारों को समय-सीमा में राशन सामग्री उपलब्ध करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।