धार: धार जिले के लेबड़-मानपुर हाईवे पर मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
धार जिले के लेबड़-मानपुर हाईवे पर एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।धार जिले के लेबड़-मानपुर हाईवे पर एक शनिवार शाम 4:00 बजे के लगभग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। वह काले रंग का सलवार सूट पहने हुई थी। महिला के गले में मंगलसूत्र था। दोनों हाथों में लाल रंग की चूड़ियां थीं।