धार: धार में मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद उल-अज़हा का पर्व, लाट मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों पर अदा की विशेष नमाज़
धार में ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास व शांति पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर प्रशासन द्वारा ईद के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।धार जिला मुख्यालय पर लाट मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोग ईद की विशेष नमाज के लिए सज धज कर हर्षोल्लास के साथ पहुंच रहे है । लाट मस्जिद में शहर काजी जनाब वकार सादिक ने ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई।