धार: धार के मांडु में मां रेवा कुंड मुक्तिधाम का कायाकल्प होगा, 20 से अधिक गांवों को मिलेगी सुविधा
धार जिले की पर्यटन नगरी मांडु में मां रेवा कुंड मुक्तिधाम का कायाकल्प शुरू हो गया है। एक बीघा जमीन पर क्षेत्र का सर्व सुविधायुक्त मुक्तिधाम बनाया जाएगा। चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, सुनील तिवारी ने जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू किया।