धार: धार जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान
धार जिले में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। बड़ी चौपाटी और बदनावर क्षेत्र में आयोजित किया गया।कार्यवाही का संचालन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश में किया गया।अभियान का नेतृत्व एआरटीओ हृदेश यादव और यातायात थाना प्रभारी नीतेश राठौड़ ने किया।