मांट: पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के बेटे के साथ की मारपीट, मांट थाने में दर्ज कराई शिकायत
Mat, Mathura | Jul 7, 2026 ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मां से उसके 3 साल के मासूम बच्चे को जबरन छीन लिया गया। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता श्यामवती पत्नी राकेश का आरोप है कि उसके पति और चचिया ससुर ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके 3 साल के बेटे को जबरन छीन कर अपने साथ ले गए।