जहानाबाद: 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जहानाबाद प्रशासन अलर्ट, कदाचार रोकने के लिए कड़े निर्देश
14 और 17 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों व पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया। शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर उपयुक्त व्यवस्था की जायेगी।