अटरू: अटरू क्षेत्र में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने पुराने सहयोगी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Atru, Baran | Apr 18, 2026 सूबे के शिक्षा एवं पँचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने अटरू पँचायत समिति क्षेत्र की क़वाई, हाथी दिलोद, खरखड़ा रामलोथान, कटावर, इत्यादि गांवों में पहुँचकर वहाँ स्वच्छता मिशन कार्यक्रमों की प्रोग्रेस देखी। जानकारी के अनुसार शाम को निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर अपने पुराने कार्यकर्ताओ से रूबरू हुए।