जोधपुर: नकली नोट के मामले में सरदारपुरा पुलिस ने पंजाब से मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार
जोधपुर में पिछले दिनों पकड़े गए नकली नोट के मामले में सरदारपुरा पुलिस ने आज पंजाब से मुख्य सरगना गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस आरोपी के साथ नकली नोट और उसे बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।पुलिस की पूछताछ में गुरजीत ने लाखों रुपए के नकली नोट बाजार में चलाने की बात कबूल की है। अब पुलिस आरोपी से इस संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।