जोधपुर: सूरसागर थाना इलाके में पानी का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस पहुंची मौके पर
सूरसागर थाना आज शुक्रवार सुबह पानी का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसे JCB की मदद से खड़ा करवाया गया।सूरसागर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरसागर बायपास पर आज शुक्रवार को पानी का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर चालक को मामूली चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए JCB को बुलाकर टैंकर को खड़ा किया गया।