सागर नगर: इतवारी टोरी में दो पक्षों में हुए विवाद में हुई फ़ायरिंग, एक युवक हुआ घायल; घटना का CCTV फ़ुटेज आया सामने
मोतीनगर थाना क्षेत्र के इतवारी टोरी में शुक्रवार रात 10 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की गोलियां चल गई जिसमें एक युवक घायल हुआ है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है वहीं पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।