सागर नगर: प्रशासन पर लगे शहर के प्रमुख श्री पहलवान बब्बा हनुमान मंदिर पर जबरन कब्जा करने के आरोप
पंडित रामेश्वर प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाए है कि जब मंदिर का निर्माण पूर्ण हो गया है तो प्रशासन मंदिर को अपने हाथों में लेना चाहता है। उन्होंने बताया कि मंदिर से संबंधित चढ़ावा और दान की व्यवस्था पहले से ही प्रशासन के पास है और साल 2017 में जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा मंदिर संचालन के लिए समिति का गठन किया गया था इसके बावजूद प्रशासन नई कमेटी बनाना चाहता है।