सागर नगर: सागर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, कलेक्टर कार्यालय के बाहर चाय की टपरी पर गिरा पेड़, विद्युत तार भी टूटे
शनिवार दोपहर 12:00 से अचानक मौसम बदला आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाओं के साथ दोपहर 12:30 बजे जोरदार बारिश हुई। बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन तेज हवाएं चलने से कलेक्टर ऑफिस के बाहर लगा एक पेड़ चाय की दुकान टपरी पर गिर गया जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही बिजली का खम्मा और तार भी टूट गए, गनीमत रही कि शनिवार को चाय की दुकान बंद थी।