कोटा के आरएसी ग्राउंड में रविवार रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,
मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकलों ने पाया आग पर काबू
कोटा। रावतभाटा रोड स्थित आरएसी ग्राउंड में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कचरे के ढ़ेर में आग तेजी से फैल गई और पूरे मैदान में धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग आरएसी ग्राउंड में कचरे के ढ़ेर लगी थी। गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Sangod, Kota | Aug 30, 2026