कोटा के श्रीनाथपुरम में मजदूरों की टापरियों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,
आधा दर्जन टापरियां जलकर राख, दमकलों ने पाया आग पर काबू
कोटा के श्रीनाथपुरम बी में मार्बल चौराहा के पास सोमवार रात टापरियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन टापरियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टापरियों में मजदूर परिवार रहते थे, जिससे आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल रहा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि टापरियों में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकलें मौके के लिए रवाना की गईं। निगम की दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
Sangod, Kota | Aug 31, 2026