गुमला: केओ कॉलेज में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी, युवक से ₹3100 ऐंठे, फर्जी वैकेंसी निकली
Gumla, Gumla | May 30, 2026 गोकुल नगर निवासी कौशल सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने कार्तिक उरांव महाविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर बहाली कराने का झांसा देकर उनसे 3100 रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार कौशल सिंह के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वयं को कार्तिक उरांव महाविद्यालय का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि महाविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए रिक्ति निकली है।