करछना: लोंहदी ग्राम सभा में चार माह पूर्व लाखों की लागत से बनाई गई सड़क हुई क्षतिग्रस्त,ग्रामीणों में आक्रोश #Jansamasya
तहसील करछना क्षेत्र लोंहदी ग्राम सभा में जिला पंचायत निधि के द्वारा चार माह पूर्व में लाखों की लागत से काली सड़क का निर्माण कराया गया था। जहां कुछ ही महीना बाद पूरी सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। टूटे हुए मार्ग को देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत किया। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।