कोरांव: भोगन गांव में बेलन नदी के पुल पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों ने रेलिंग और डिवाइडर बनवाने की मांग की
कोरांव विकासखंड के भोगन गांव में बेलन नदी पर बने पुल पर सुरक्षा के लिए रेलिंग और डिवाइडर नहीं हैं। इस कारण पुल पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा हेतु रेलिंग और डिवाइडर बनवाए जाने की मांग की है। हाल ही में 3 अप्रैल को भोगन गांव निवासी महाबली सिंह का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गया था।