सुपौल: सुपौल में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड व स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ छात्रों तक पहुंचाने पर डीडीसी ने दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Sep 25, 2026 मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।